फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lekhpaal karenge hadtaal

दस दिसंबर से लेखपालों का कार्य बहिष्कार का एलान

Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
lekhpaal karenge hadtaal
औरैया। लेखपाल संघ के बैनर तले आठ सूत्री मांगों के निस्तारण में शासन द्वारा रुचि न लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर से कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। लेखपालों ने समाधान दिवस में डीएम को एक ज्ञापन देकर जानकारी दी।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार व मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, मोटर साइकिल भत्ता, पदोन्नति आदि मार्गों पर शासन से सहमति के बावजूद शासनादेश न होने के कारण लेखपाल संघ पांच अक्टूबर, पांच नवंबर से आंदोलनरत है। प्रदेश में वर्षों से लेखपालों के 7694 पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे तैनात लेखपालों को अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। इससे 240 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत हो रही है। इसके बाद भी शासन के वित्त विभाग द्वारा लेखपाल संवर्ग को वेतन, भत्ते विसंगति आदि की मांग को लटकाया जा रहा है। कई बार लिखित और मौखिक रूप से शासन के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। जिसको लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पांच दिसंबर को सांसद व विधायकों को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 से 12 दिसंबर तक तहसील स्तर पर लेखपाल धरना देंगे। 13 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लेखपाल कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर दस बजे से शाम चार बजे तक धरना देंगे। 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। अध्यक्ष व मंत्री के नेतृत्व में डीएम अभिषेक सिंह को इस आशय का ज्ञापन तहसील परिसर में मंगलवार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed