फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leave all the work, grant vote

सब काम छोड़ देना, वोट जरूर देना

Tue, 24 Jan 2017 09:53 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 24 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Leave all the work, grant vote
जागरूकता रैली निकालते मानस इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
कंचौसी के मानस इंटर कालेज व बेला में मल्हौसी के नारायण इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने घर -घर जाकर भी जागरूक किया।
विज्ञापन


मानस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली कस्बे के साथ ढिकियापुर, डेरा जोगी, सब्जी मंडी, बान बाजार, रेल बाजार आदि गांवों में घूमी। इस मौके पर डा. एपी सिंह, शिक्षिका मधु गुप्ता, आकांक्षा सेंगर, विजय सेंगर, हरप्रसाद दोहरे,  सुधा गुप्ता, मनोज यादव, सौरभ तिवारी,  एसपी यादव आदि मौजूद रहे। वहीं नारायण इंटर कालेज मल्हौसी के छात्र-छात्राओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य जेवी सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली आसपास के गांवों में पहुंची। छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। छात्र-छात्राओं ने सब काम छोड़ देना, वोट जरूर देना, आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे के नारे लगाए। छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से वोट डालने की अपील की। रैली में शिक्षक सुनील तोमर, विवेक त्रिपाठी, संतोष वर्मा व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed