फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   LDM submitted statement of accounts

एलडीएम ने सौंपे खातों के स्टेटमेंट

Sat, 21 May 2016 12:44 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 21 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
LDM submitted statement of accounts
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : demo pic
बैंक सेवा केंद्र उमरैड़ी में खाताधारकों के खातों से 5.40 लाख रुपये की धनराशि निकालने को लेकर तलब किए खातों के ब्योरे को एलडीएम ने सीडीओ को सौंप दिए हैं। अब सीडीओ की ओर से गठित जांच दलों ने खातेदारों के खातों को प्राप्त कराए गए स्टेटमेंट के आधार पर उक्त सेवा केंद्र से संबद्ध खातों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गत 11 अप्रैल को एरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक  शाखा से संबद्ध बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी के खातेदारों को गुमराह कर 90 खातेदारों के खातों 5.40 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। मामले में एलडीएम ने उक्त सेवा केंद्र को बंद कर संचालक सतीश चंद्र दीक्षित को बर्खास्त कर दिया था। मामले में सीडीओ ने तीन जांच दलों से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों जांच दलों ने सेवा केंद्र से जुड़े खातेदारों के खातों के स्टेटमेंट मांगे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को एलडीएम ने बैंक सेवा केंद्र के संबंधित खातेदारों के खातों का ब्योरा सीडीओ को सौंप दिया है। एलडीएम दूधनाथ ने बताया कि बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी में धोखाधड़ी के शिकार हुए खातेदारों के खातों के तैयार स्टेटमेंट सीडीओ को सौंप दिए हैं। खातेदारों की ओर से शुरू से लेकर अंत तक की गई धन की जमा निकासी का स्टेटमेंट में जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक स्टेटमेंट पूरे मामले का खुलासा करने में मददगार साबित हो सकता है। एलडीएम की ओर से प्राप्त कराई गईं सूचनाओं को जांच दलों को अग्रसारित करा दिया गया है। उनकी ओर से खातों के ब्योरे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
सत्येंद्र नाथ चौधरी सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed