फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lawyer Jitendra arrested in the case of grabbing the land of Devkali temple

Auraiya News: देवकली मंदिर की जमीन हथियाने के मामले में वकील जितेंद्र गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Jitendra arrested in the case of grabbing the land of Devkali temple
औरैया। महाकालेश्वर मंदिर (देवकली धाम) की बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में तीन लेखपालों समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी वकील जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर में जालौन रोड पर गाटा संख्या 1283 व 1040 आपस में सटे हुए हैं। दोनों गाटा में महाकालेश्वर मंदिर की जमीन पड़ती है। 11 जनवरी 2013 को सीतू तिवारी ने दो प्लॉट खरीदे थे। सीतू देवी ने एक जनवरी 2025 को तहसील दिवस में शिकायत की थी।
विज्ञापन

जांच में नायब तहसीलदार औरैया को एक तो नींव खुदी मिली थी दूसरे दोनों गाटा संख्या की सीमा मेल भी न खाती मिली। सहमति न बनने पर सिविल कोर्ट में चले गए थे। इसी बीच तत्कालीन लेखपाल ने तथ्यों को छिपाकर भ्रामक आख्या रिपोर्ट औरैया के बजाए नायब तहसीलदार फफूंद से अग्रसारित कराकर जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर सीतू तिवारी, प्रभा देवी, सुमन शुक्ला, वकील जितेंद्र कुमार, लेखपाल शशांक दुबे, लेखपाल अंकित तिवारी, लेखपाल अवनीश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, सुमन देवी व मयंक तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि देवकली मंदिर मामले में आरोपी वकील जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed