फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lateness of trains, no arrangements to protect from cold at the station

Auraiya News: ट्रेनों की लेटलतीफी, स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं

Fri, 03 Jan 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lateness of trains, no arrangements to protect from cold at the station
औरैया। घने कोहरे के बीच ट्रेनाें की लेटलतीफी से परेशान मुसाफिरों को रेलवे स्टेशन पर सर्दी के सितम से निजात नहीं मिल पा रही है। स्टेशन पर यात्रियों को सर्दी से बचाव के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


अछल्दा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान शीतलहर के थपेड़ों को झेलना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। अछल्दा स्टेशन पर मेमू ट्रेन ही यात्रियों का सहारा है। यात्रियों का कहना है कि मेमू के आने के समय स्टेशन पर आ जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद ट्रेन आती है। स्टेशन पर सर्दी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सवारी गाड़ियों की देरी से यात्री हलकान नजर आते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा, सर्दी से बचाव का किया जाए उपाय
कस्बा निवासी चंद्रप्रकाश पांडेय का कहना है कि स्टेशन पर सर्दी के बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन को इस बारे में सोचना चाहिए।

----
कस्बा निवासी रवि राठौर का कहना है कि टिकट रूम में सर्दी से बचने के लिए बैठना पड़ रहा है। प्रशासन को अलग से एक प्रतीक्षालय कि व्यवस्था करनी चाहिए।
------

क्षेत्र के गांव घासी का पुरवा निवासी श्याम सिंह का कहना है कि सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को सर्दी से राहत मिल सके।

------
क्षेत्र के गांव साहूपुर निवासी राजबहादुर का कहना है कि रूरा जाने के लिए स्टेशन पर समय से आए, लेकिन ट्रेन देरी आई। सर्दी में बचाव के लिए टिकट रूम में बैठना पड़ा।
------------------------

‘सर्दी से बचाव के लिए शासन की तरफ से स्टेशन पर कोई इंतजाम के आदेश नहीं हैं।’-हरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक, अछल्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed