फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Late Ltifi administration , voter lists had mild

प्रशासन की लेट लतीफी, मतदाता सूची पड़ी फीकी

Sat, 08 Aug 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 08 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Late Ltifi administration , voter lists had mild

निकटवर्ती त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयार की जा रही ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के अधूरे कार्य के चलते शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन नहीं किया जा सका।

विज्ञापन




निर्वाचक नामावलियों को पूर्ण कराए जाने की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों की फौज तैनात कर 24 घंटे में डाटा फीडिंग कार्य समाप्त करने की समय सीमा निश्चित की है।
विज्ञापन



भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आठ अगस्त को अंतिम प्रकाशन किए जाने की समय सीमा तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुनरीक्षण कार्य के दौरान आबादी से अधिक मतदाता पाए जाने के चलते सूची का पुन:  अपमार्जन व विलोपन कार्य किया जा रहा था, जबकि कार्यालय पंचास्थानीय चुनावालय  को आठ अगस्त तक जिलाधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कराना था।


सरकारी मशीनरी की ढिलाई के चलतेे नियत समय पर निर्वाचक नामावलियां तैयार नहीं हो सकी। इसके चलते आज  होने वाली निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन टाल दिया गया है।


 
वहीं शुक्रवार को मतदाता सूची का जायजा लेने के लिए डीएम ने विकास खंड भाग्यनगर का दौरा किया। साथ ही डाटा फीडिंग कार्य की समीक्षा की।


कार्य में तेजी लाए जाने और नियत समय पर कार्य समाप्त करने को निर्देशित करते हुए डीएम ने 24 घंटे में मतदाता सूची पूर्ण कर लिए जाने की ताकीद की है। इसके लिए डीएम स्तर से अधिकारियों की तीन शिफ्टों में टोलियां तैयार की गई हैं। नोडल अधिकारियों को भी इस कार्य में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed