{"_id":"62717571df5fda40d25e1236","slug":"land-debentures-started-for-the-construction-of-police-line-auraiya-news-knp6947463199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के निर्माण के लिए जमीन के बैनामे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के निर्माण के लिए जमीन के बैनामे शुरू
विज्ञापन
16 फरवरी 2022 को छपी खबर
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आवास विकास की जमीन पर 24 सालों से संचालित हो रही पुलिस लाइन जल्द ही खुद की जमीन पर संचालित होगी। जिला प्रशासन की ओर से शेरपुर सरैया में चिह्नित जमीन पर शासन की ओर से सोमवार को औरैया पहुंचे उप सचिव के पक्ष में आठ काश्तकारों ने बैनामा किए। इससे अब जल्द ही आवास विकास की कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त होने की भी संभावना प्रबल हो गई है।
शेरपुर सरैया में पुलिस लाइन के लिए चिह्नित 16.11 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन के पक्ष में काश्तकारों से बैनामा कराए जाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। शासन की ओर से सोमवार को औरैया स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे उप सचिव पद्माकर शुक्ला के पक्ष में आठ काश्तकारों ने अपनी अपनी जमीन का बैनामा किया। इससे एक ही दिन में 11.981 हेक्टेयर जमीन के बैनामों का काम पूरा किया गया। अब केवल 4.205 हेक्टेयर भूमि ही बैनामा के लिए शेष बची है।
बता दें कि अमर उजाला की ओर से समय-समय पर आवास विकास की जमीन पर बिना किराया दिए संचालित हो रही पुलिस लाइन के लिए खुद की जमीन को लेकर शासन को खबरों के माध्यम से बताया जा रहा था। इसके बाद शासन की ओर से औरैया जिले की पुलिस लाइन के लिए जमीन खरीदने को बजट जारी किया गया। साथ ही अब बैनामा का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि शासन के पक्ष में जमीन के बैनामे का काम शुरू हो गया है। काफी हद तक जमीन का बैनामा हो चुका है। शेष जो जमीन बची है, उसका भी जल्द बैनामा का काम पूरा किया जाएगा।

9 दिसंबर 2021 को छपी खबर - फोटो : AURAIYA

9 जून 2021 को छपी खबर। - फोटो : AURAIYA