फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Career counseling camps to be held in seven government schools

Auraiya News: सात राजकीय स्कूलों में लगेगा कॅरिअर काउंसलिंग शिविर

Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Career counseling camps to be held in seven government schools
औरैया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सही और रणनीतिक दिशा देने के लिए जिले के सात राजकीय विद्यालयों में विशेष कॅरिअर काउंसलिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों की टीम सीधे स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों के समक्ष अक्सर सही कॅरिअर चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समय रहते यह तैयारी शुरू की है। शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और कौशल के आधार पर उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, समय प्रबंधन और परीक्षा के तनाव से निपटने के गुर भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस कमलेश पांडेय ने बताया कि इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक स्पष्ट और केंद्रित हो सकेंगे। इस योजना के तहत चयनित राजकीय विद्यालयों में शिविरों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नवंबर में सात राजकीय स्कूलों में कॅरिअर काउंसिलिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed