{"_id":"64b192abb2487c00430186d7","slug":"lakhs-stolen-from-retired-soldiers-house-auraiya-news-c-211-1-aur1002-550-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी
Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजुआमऊ शहबाजपुर में गुरुवार रात को चोर सेवानिवृत्त फौजी के घर के शौचालय की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए चोरों ने लाखों की जेवर नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
रजुआमऊ शहबाजपुर निवासी सगीर अहमद सेना से सेवानिवृत्त है। वर्तमान में वह गेल में सुरक्षागार्ड की ड्यूटी करते हैं। घर पर पत्नी बेबी बानो ही अकेली रहती है। गुरुवार की रात सगीर ड्यूटी पर थे और पत्नी कमरे में सो रही थी। देर रात घर के पीछे हिस्से में बने शौचालय की खिड़की (रोशनदान) तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये , करीब 12 तोला सोना चोरी कर लिया।
सुबह पत्नी के उठने पर घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। इस पर बेबी ने पति को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने जांच पड़ताल की। सगीर ने बताया कि वह रात में ड्यूटी करते हैं। यह बात लोगों को मालूम है, पत्नी के घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर चोरी की गई है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि घटना को लेकर कई पहलुआें पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।