{"_id":"64418a027b7b9afcc5019f74","slug":"lakhs-stolen-from-electronics-goods-warehouse-auraiya-news-c-12-1-190423-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इलेक्ट्रानिक्स सामान के गोदाम से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इलेक्ट्रानिक्स सामान के गोदाम से लाखों की चोरी
Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। ककोर स्थित इलेक्ट्रानिक्स सामान की गोदाम से चोरों ने लगभग साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौली फफूंद निवासी संतोष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनका गोदाम ककोर के बैसुंधरा बंबा रोड पर मंजीत कुमार पांडेय के मकान में है। 17 अप्रैल की रात में चोरों ने पहले गोदाम के बाहरी गेट की कुंडी काट दी। इसके बाद अंदर दूसरे गेट की भी कुंडी काटकर 20 एलसीडी टीवी, 20 मिक्सी, 20 होम थिएटर व अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बताई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।