{"_id":"61520fe28ebc3e01792980dd","slug":"lady-died-after-giving-birth-baby-auraiya-news-knp654868169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज%चा की मौत पर परीजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज%चा की मौत पर परीजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। प्राइवेट क्लीनिक में बच्ची को जन्म देने के बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर क्लीनिक पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया। उन्होंने गलत उपचार का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गाजीपुर निवासी गर्भवती कीर्ति (21) पत्नी कृष्ण मुरारी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रेफर करने की बात कही। परिजन बिना भर्ती कराए कीर्ति को लेकर मोहल्ला सूर्य नगर में स्थित निजी क्लीनिक पर गए। जहां कीर्ति ने पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के दो घंटे बाद परिजन कीर्ति को घर ले गए। दोपहर में कीर्ति की हालत बिगड़ने पर परिजन फिर क्लीनिक पहुंचे। चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी।
इससे पहले कि परिजन कीर्ति को बाहर ले जाते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर गलत उपचार का आरोप लगा हंगामा। घटना की जानकारी पर सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्राइम गयाप्रसाद, तहसीलदार अभिनव वर्मा मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता रामबाबू की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि परिजन प्रसूता को सोमवार सुबह सीएचसी लाए थे। हालत को देखते हुए भर्ती करने और जांच कराने के बाद रेफर की सलाह दी थी। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था।