फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ladies and gentlemen, applause echoed in Amitabh Bachchan's voice.

Auraiya News: अमिताभ बच्चन की आवाज में गूंजा देवियों और सज्जनो, बजीं तालियां

Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ladies and gentlemen, applause echoed in Amitabh Bachchan's voice.
दिबियापुर। देवियो और सज्जनो, कौन बनेगा करोड़पति के दौरान अमिताभ बच्चन द्वारा बोले जाने वाले यह बोल जैसे ही समाही कॉलेज आफ फार्मेसी में गूंजे वैसे ही परिसर में तालियों बजने लगीं। मौका था फार्मेसी कॉलेज के पांचवें वार्षिकोत्सव का और अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट जूनियर बिग बी के नाम से प्रसिद्ध पुणे महाराष्ट्र के प्रोफेसर शशिकांत पेडवाल मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम गांव लखनापुर स्थित समाही कॉलेज आफ फार्मेसी के पांचवें वार्षिकोत्सव की शुरूआत जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई नीति फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज एंड मेडीकल डिवाइसिज 2023 लांच कर दी गई है। इससे फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रों का विकास भी होगा। इसके बाद अमिताभ बच्चन जैसी रौबीली आवाज बोलने वाले जूनियर बिग बी प्रोफेसर शशिकांत पेडवाल ने अमिताभ बच्चन के डॉयलाग बोले। डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है, लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है... जब तक बैठने के लिए न कहा जाए शराफत से खड़े रहो, यह पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं शेर खान. सुनाए। इसके अलावा अन्य डॉयलाग में रिश्ते में तो हम तुम्हारे दोस्त होते हैं, नाम है शहंशाह ..बाप कहूंगा तो इस गांव से जा नहीं सकूंगा आदि डॉयलागों से लोगों को खूब हसाया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला का पाठ कर तालियां बटोरी। समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि आपकी शिक्षा आपको आगे बढ़ने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। संस्था के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी, डाॅ.अभिनंदन त्रिपाठी, एकता त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान दिव्या दुबे, वरूण वर्मा, अनुज कुमार, गौरव कुशवाहा, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाही कॉलेज आफ फार्मेसी के पांचवें वार्षिकोत्सव में अनुज को मिस्टर फ्रेशर और आकांक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया। सीडीआरआई लखनऊ के वैज्ञानिक विनय त्रिपाठी एवं आरती त्रिपाठी ने उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया। बी फार्मा प्रथम वर्ष की कविता को डाॅ. मनोज शर्मा ने बेस्ट सिंगिंग अवार्ड दिया। बी फार्मा सेकेंड ईयर की आयुषी को विभागाध्यक्ष राहुल कुमार ने एंकरिंग एवार्ड की ट्राफी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed