{"_id":"69bd930677d1424d7006702d","slug":"lack-of-furniture-forced-many-students-to-sit-on-the-floor-in-bisalpur-auraiya-news-c-211-1-aur1020-141631-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीसलपुर में फर्नीचर की कमी से कई छात्रों को जमीन पर बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीसलपुर में फर्नीचर की कमी से कई छात्रों को जमीन पर बैठाया
Sat, 21 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-44-अजीतमल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में नीचे बैठकर परीक्षा देते छात्र। संवाद
- फोटो : जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को निजी ईकाई परिसर में आयोजित हुआ फलाहार और इफ्तार कार्यक्रम।
औरैया। जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में चल रहीं वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। कक्षा छह से आठ तक की वार्षिक परीक्षाओं के अंतिम दिन विज्ञान व पर्यावरण विषय की परीक्षाएं कराई गईं। उधर, बीसलपुर में फर्नीचर की कमी से कई छात्रों को जमीन पर बैठकर परीक्षा कराई गई।
शिक्षिका लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला रोड दिबियापुर में कुल 113 नामांकित छात्रों में से 110 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। अजीतमल विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर कंपोजिट में प्रधानाचार्य कोमल सिंह राजपूत के अनुसार प्राथमिक वर्ग में 81 में से 77 छात्र उपस्थित रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में 101 नामांकित छात्रों में से 95 ने परीक्षा दी। यहां फर्नीचर की कमी के चलते कुछ छात्रों को जमीन पर दरी बिछाकर बैठाया गया। प्रधानाध्यापक अजय पाल ने बताया कि दूरी बनाए रखने के कारण यह व्यवस्था करनी पड़ी। परीक्षा में विज्ञान विषय के अंतर्गत प्रकाश के परावर्तन, ध्वनि के गुण, पौधों में प्रजनन, बल और दाब से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
वहीं, पर्यावरण विषय में जल संरक्षण, प्रदूषण के प्रकार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर सवाल आए। छात्रों के अनुसार पेपर सामान्य स्तर का रहा और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित थे। कुल मिलाकर सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, हालांकि कुछ विद्यालयों में संसाधनों की कमी देखने को मिली।