{"_id":"606369148ebc3e8ca45eaf2f","slug":"lac-of-tourist-for-buses-in-dooj-auraiya-news-knp6206227160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूज पर सवारियों का रहा टोटा, डिपों में खड़ी रहीं काफी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूज पर सवारियों का रहा टोटा, डिपों में खड़ी रहीं काफी बसें
विज्ञापन
डिपो परिसर में खड़ी बसें
- फोटो : AURAIYA
औरैया। होली व भाई दूज के लिए परिवहन विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाकर फेरे भी बढ़ाए लेकिन सवारियां कम होने से विभाग को झटका लगा है। हाल ये रहा कि इस बार भाई दूज पर बाहर जाने वाली सवारियां न होने से अधिकांश बसें डिपो में खड़ी रहीं। अधिकारी इसे कोरोना का असर बता रहे हैं।
भाई दूज पर हर बार इतनी भीड़ होती है कि बसें कम पड़ जाती हैं। इसको देखते हुए इस बार परिवहन विभाग ने भरपूर व्यवस्था की थी। मंगलवार को औरैया रोडवेज से 40 बसें संचालित की गईं। जिसमें दिल्ली रूट पर 20, आगरा रूट पर 10, पांच लोकल रूट और पांच अन्य रूटों पर जरूरत के मुताबिक दौड़ाई गईं। लेकिन सवारियां न होने से अधिकांश बसें खाली चलीं। हाल ये रहा कि डिपो में लगभग 15 बसें खड़ी रहीं। डिपो के कर्मचारियों का कहना है कि इस बार लंबे रूट की बसों में काफी सीटें खाली रहीं।
दूज पर्व पर इस बार अच्छी सवारियां मिलने की उम्मीद थी लेकिन ठीक उसके विपरीत हुआ। सवारियां कम रहीं। जिस कारण काफी बसें डिपो में ही खड़ी हैं। इसके पीछे कोरोना का असर माना जा रहा है। - आरएस चौधरी, एआरएम औरैया