फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   labour protest at office

श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर श्रमिकों का हंगामा

Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
labour protest at office
औरैया। ब्लाक परिसर स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर सोमवार को श्रमिकों ने पंजीकरण में अव्यवस्था का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने फार्म न जमा होने की बात कही। दरवाजों को पीटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर पंजीकरण कराने के लिए मजदूरों की भीड़ रही। काफी देर तक फार्म जमा न होने से लाइन में लगे श्रमिकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने अव्यवस्था का आरोप लगा सरकार व श्रम विभाग के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन

इससे नाराज श्रमिकों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीसी दीक्षित ने बताया कि शिविर में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। कुछ लोग बेवजह व्यवधान पैदा कर रहे हैं। पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed