{"_id":"6123e43f8ebc3e17183ed3bc","slug":"labour-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6478281191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरगांवा में मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता ने गांव के दो युवकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मिरगांवा निवासी सुरेश बाबू दिवाकर (45) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता परमलाल ने बताया कि उसका पुत्र गांव के ही एक युवक के घर पर मजदूरी करता था। अक्सर वहीं रुक जाता था।
रविवार रात भी वह उन्हीं के घर गया था। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सुरेश की मौत के बाद पुत्र अंशु, प्रांशु और पुत्री प्रतीक्षा बदहवास हैं। थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।