फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer riding scooter dies after being hit by vehicle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की मौत

Thu, 22 Jan 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Laborer riding scooter dies after being hit by vehicle
औरैया। सदर कोतवाली के गांव रोतियापुर के पास हाईवे पर बुधवार रात वाहन ने स्कूटी सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर के पास मिले दस्तावेज से पहचान होने के बाद परिजन को पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना व गांव रेढ़र निवासी वीरेंद्र शर्मा (45) दिल्ली में मजदूरी करता था। बुधवार को वह दिल्ली से घर जाने के लिए स्कूटी से निकला था। सदर कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर रोतियापुर गांव के पास वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद स्कूटी व शव को हाईवे से हटवाया। पास में मिले दस्तावेज से पहचान होने के बाद परिजन को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed