फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer dies in auto collision

Auraiya News: ऑटो की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in auto collision
फोटो-18- सतेंद्र कुमार की फाइल फोटो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर की मड़ैया के पास शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन

गांव अंबरपुर भीखेपुर निवासी सतेंद्र कुमार (25) शनिवार को लक्ष्मणपुर की मड़ैया में मजदूरी करने गया था। दोपहर के समय वह साइकिल से खाना खाने के लिए निकला था, जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, औरैया की ओर से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सतेंद्र उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मुरादगंज पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 साल पहले सतेंद्र के पिता सरमन सिंह की भी हादसे में जान चली गई थी। पिता के जाने के बाद सतेंद्र ही मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां सरोजिनी, छोटे भाई दीपचंद और तीन बहनों कृशीला, चंदा व राधा का पेट पाल रहा था। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि ऑटो चालक को पकड़ लिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-18- सतेंद्र कुमार की फाइल फोटो

फोटो-18- सतेंद्र कुमार की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed