{"_id":"652d88f125296e26b50ead94","slug":"kotwali-inspector-line-present-to-press-the-case-of-molestation-of-student-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4153-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दबाने पर कोतवाली निरीक्षक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दबाने पर कोतवाली निरीक्षक लाइन हाजिर
Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
औरैया। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को पांच दिन तक दबाए रखने के मामले को सोमवार को एसपी चारू निगम ने संज्ञान में लिया। इस मामले में बिधूना कोतवाली के निरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया।
तीन अक्तूबर को बिधूना कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना होती है। पीड़िता लोकलाज के भय से मामले को छुपा ले जाती। आरोपी का दुस्साहस देखिए राह चलती छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। नौ अक्तूबर को छात्रा के पिता के संज्ञान में वीडियो आया। 10 अक्तूबर को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पांच दिन तक मामले को कोतवाली पुलिस ने दबाए रखा। 15 अक्तूबर को तेजी वीडियो वायरल हुआ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो निरीक्षक की लापरवाही पकड़ी गई। देर रात निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की लापरवाही प्रथम दृष्टय: पाई गई है। निरीक्षक को लाइनहाजिर किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।