फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kotwal questioned in theft in five shops

पांच दुकानों में चोरी की घटना सुनकर पहुंचे कोतवाल

Mon, 23 Dec 2019 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Kotwal questioned in theft in five shops
चोरी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों से बातचीत करते अजीतमल कोतवाल - फोटो : AURAIYA
पांच दुकानों में चोरी की खबर पर पहुंचे अजीतमल कोतवाली प्रभारी ने दुकानदारों से पूछताछ की। घटना में अभी तक किसी भी दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात स्थानीय चौराहे पर स्थित यूनुस खान व राजकपूर की सब्जी की दुकान, अनिल की परचून, अरुण की गैस व रमाकांत की फुटवियर की दुकानों को चोेरों ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन

इसमें सब्जी की दुकानों से फुटकर सिक्के, जबकि गैस व परचून की दुकानों से कुछ गुटखे के पैकेट व अन्य छोटे-मोटे सामानों की चोरी की बात दुकानदारों ने कही थी। इस बाबत चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा के अनुसार उन्हें किसी भी दुकानदार ने घटना की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की खबर पर सोमवार को सुबह कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने कस्बा पहुंचकर दुकानदारों से पूछताछ की। इसमें दुकानदारों ने बताया कि छोटी मोटी चोरी होने के कारण पुलिस को सूचना व तहरीर नहीं दी गई थी।

कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि सब्जी की दुकानें पटरी पर हैं जबकि बाकी दुकानें भी खस्ताहाल हैं। इसलिए किसी नशेड़ी के घटना को अंजाम देने की आशंका है। उन्होंने दुकानदारों से घटना की तहरीर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed