{"_id":"586befdc4f1c1b945d15851c","slug":"kohare-ke-saath-galan-se-kampakampae-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ गलन से कंपकंपाए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ गलन से कंपकंपाए लोग
औरैया
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर के दौरान बच्चे को लेकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सर्दी का कहर पूरे दिन रहा। दोपहर तक छाए कोहरे, धुंध व शीत लहर से लोग बेहाल रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए गुजरे। वहीं बाजारों मेें गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट रिकार्ड की गई। दिन के समय अधिकतम तापमान 17.6 और रात के समय न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं दो से तीन किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। सुबह के समय आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर के समय 79 प्रतिशत रही। मंगलवार की सुबह छाया घना कोहरा दोपहर तक रहा। इस बीच वाहन चालक सड़कों पर लाइट जलाकर गुजरे। बादल छाए रहे। इससे धूप गायब रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पांच जनवरी के बाद मौसम और भी सख्त होने के आसार हैं। बारिश भी हो सकती है।