फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kmc sealed in loan pending case

11 करोड़ की बकाएदारी पर केएमसी पर लटका पीएनबी का ताला

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
kmc sealed in loan pending case
औरैया। पंजाब नेशनल बैंक की बकायेदारी न देने पर रविवार को जिला प्रशासन ने दिबियापुर में संचालित कृष्णा मेडिकल सेंटर सील करा दिया। साथ ही कन्हों गांव में स्थित केएमसी की भूमि को भी बैंक अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

कृष्णा मेडिकल सेंटर दिबियापुर पर पंजाब नेशनल बैंक का लगभग 11 करोड़ रुपये बकाया है। बैंक अधिकारियों की ओर से केएमसी प्रबंधन को लगातार बकाया जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया। जिसको लेकर रविवार को एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव की मौजूदगी में फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गांव जमुहा स्थित बिल्डिंग के 395 वर्ग मीटर व 0.158 हेक्टेअर के 1/4 भाग व अन्य बंधक परिसंपत्तियों को मौके पर मौजूद ब्रांच हेड दीपक मांगलिक, सिक्योरिटी हेड अनिल कुमार यादव, अंकुर त्रिपाठी, नवीन कुमार व एक अन्य अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। कन्हों गांव स्थित केएमसी की भूमि पर भी बैंक को कब्जा दिलाया। बैंक अधिकारियों ने अस्पताल के अंदर मौजूद सामान की सूची तैयार की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैंक अधिकारियों को कृष्णा मेडिकल सेंटर के अलावा कन्हों गांव की जमीन पर कब्जा दिलाया गया है। बैंक अधिकारियों ने शाम तक बिल्डिंग की तीन मंजिलें सील कर दीं थीं। चौथी मंजिल सोमवार को सील किए जाने की बात कही है।- रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed