फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kisan,up news,auraiya news,auraiya,samman nidhi

भूलेख सत्यापन में खुलासा,1152 भूमिहीन पा रहे थे सम्मान निधि

Wed, 16 Nov 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
kisan,up news,auraiya news,auraiya,samman nidhi
औरैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थी किसानों का भूलेख सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में कई गड़बड़िया निकलकर सामने आ रही हैं। सत्यापन में विभाग को 4024 मृतक व 1152 ऐसे किसान मिले जो भूमिहीन थे और योजना का लाभ ले रहे थे। अब विभाग ऐसे लोगों से रिकवरी कराएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने एक दिसंबर 2018 से किसान सम्मान निधि की शुरुआत की थी। इसमें भूमिहीन, आयकर जमा करने जैसे कई तरह के अपात्र योजना का लाभ पा रहे थे। जिसको देखते हुए सरकार ने भूलेख के आधार पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसमें राजस्व विभाग व कृषि विभाग द्वारा किसानों के भूलेख का सत्यापन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में किसान सम्मान निधि योजना में 2,28,815 किसान पंजीकृत हैं। इसमें अभी तक 1,83,052 किसानों का भूलेख सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। सत्यापन के दौरान 4024 मृतक व 1152 किसान भूमिहीन चिह्नित हुए हैं। अभी 45,763 किसान भूलेख सत्यापन से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंचित किसानों को संबंधित ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार अथवा शहर के ब्लॉक स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय जाकर अपनी सत्यापन कराने की व्यवस्था की गई है। जो अपात्र मिले हैं उनसे रिकवरी के विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed