{"_id":"66f6a80b5b0011cb650f0ed9","slug":"killed-a-friend-for-a-thousand-rupees-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117013-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक हजार रुपये के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक हजार रुपये के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
ककोर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर में चाकू के वार से दोस्त मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। एक हजार रुपये के विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। ककोर मुख्यालय में एसपी अभिजित आर शंकर ने गुरुवार को हत्या के आरोपी मोहसिन कुरैशी व बरामद हुए चाकू के साथ पेश किया।
मृतक की बहन रूबी पत्नी फिरोज निवासी दलेलनगर ने अजीतमल थाना पर एक सूचना दी थी कि मोहसिन पुत्र मुन्ना कुरैशी ने उसके भाई नूर आलम के साथ गाली गलौज के साथ मारपीट के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर मोहसिन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना प्रभारी अजीतमल अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक दुपट्टा खून से सना हुआ पड़ा मिला। वहीं घायल की गंभीर हालत होने के कारण सीएचसी अजीतमल से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष ने अभियुक्त की गिरफ्तारी व विधिक कार्रवाई करते हुए निशानदेही और रक्त रंजित चाकू बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
अभियुक्त पर छह आपराधिक मुकदमे गैंगस्टर जैसे दर्ज है। अभी कुछ दिन पहले ही यह जेल से छुट कर आया था। मृतक के साथ गहरी दोस्ती भी थी। रुपये के लेनदेन के चक्कर में हत्या की है। छानबीन में पता चला है कि यह दोनों पुराने कई मुकदमों में एक साथ पाए गए हैं। - अभिजित आर शंकर, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- --
बिजली गिरने से भैंस मरी
अयाना। क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई बारिश के दौरान रहटौली गांव में बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से शिववीर की भैंस की मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि भैंस की मौत से उसका 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पशुचिकित्सक को पोस्टमार्टम के लिए बुलवाया गया है। लेखपाल को भी सूचना दी गई है। (संवाद)