फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kidnapped an innocent girl who went to study and asked for a ransom of two lakhs

Auraiya: रिश्ते में मामा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के नाम किया अपहरण, मांगी दो लाख की फिरौती

Sun, 23 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped an innocent girl who went to study and asked for a ransom of two lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
औरैया में शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी मासूम शुक्रवार को अपने बड़े भाई के साथ स्कूल में पढ़ने जा रही थी। स्कूल के पास रिश्ते में मामा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के नाम पर अपहरण कर लिया। परिजनों के सूचना देने पर सक्रिय हुई पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मासूम को 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसकी बेटी राधिका (05) व बेटा किशन (08) शहर के जेसीज चौराहा स्थित डीपीएम स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर पत्नी मेनका बच्चों को लेने पहुंची तो उसे वहां सिर्फ बेटा किशन मौजूद मिला। पत्नी ने जब बेटी के बारे में पूछा तो बेटे ने बताया कि दीपक मामा (मेनका का रिश्ते में भाई) निवासी लडुआपुर थाना डेरापुर कानपुर देहात अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने फोन कर बेटी के अपहरण करने और फिरौती के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज जिले समेत कानपुर देहात व जालौन में कई ठिकाने पर दविश दी। देर रात फिरौती के पैसे लेने आने के दौरान पुलिस ने आरोपी को बिलरायां-पनवाड़ी राज्य मार्ग पर देवकली चौकी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मासूम की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आरोपी ने घटना के पीछे कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। बस बहन से अनबन होने पर सबक सिखाने के नाम पर अपहरण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed