{"_id":"6587265d5ceb31880b0764e8","slug":"khaki-is-not-improving-even-after-strictness-from-officials-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6705-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिकारियों की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रही खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिकारियों की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रही खाकी
Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। अधिकारियों की सख्ती के बावजूद खाकी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दहेज एक्ट के एक मामले की विवेचना के दौरान तीन वर्षों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा मुकेश पर मुकदमा दर्ज होने एवं उसके जेल जाने के बाद विभागीय अधिकारी कर्मचारी पुलिस कर्मियों की कारस्तानियों की चर्चाएं करते नजर आए।
केस-1
वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही की महिला दरोगा से हुई थी शादी
दो वर्ष पहले जिले के विभिन्न थानों में तैनात रही एक महिला दरोगा का जिले में ही तैनात सिपाही के साथ अंतरंग पलों का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की काफी दिनों तक चर्चा रही थी, हालांकि कम उम्र के सिपाही को उम्र के अंतर होने के बावजूद महिला दरोगा के साथ शादी करनी पड़ी थी। औरैया के एक गेस्ट हाउस में सिपाही के साथ महिला दरोगा की शादी काफी दिनों तक चर्चा में रही थी।
केस-2
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही हुआ था निलंबित
अप्रैल 2023 में दिबियापुर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल प्रमोद का क्षेत्र की एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। महिला के ही फेसबुक अकाउंट से वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सीओ की जांच के बाद एसपी चारू निगम ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। हालांकि महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पति ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर महिला के आपत्तिजनक वीडियो उसकी ही फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिए। महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से डिलीट कर दिए गए थे।
विज्ञापन
केस-3
महिला सिपाही से अभद्रता पर झांसी में तैनात सिपाही को जाना पड़़ा था जेल
एक वर्ष पहले भारत बंद के दौरान दिबियापुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ उस समय झांसी में तैनात पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार एवं उसके दो साथियों ने भद्दे कमेंट किए थे। साथ ही महिला सिपाही का मोबाइल भी छीन लिया था। तत्कालीन एसपी अभिषेक वर्मा ने महिला कांस्टेबल की तहरीर पर तीनों युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया था। इस मामले में झांसी के तत्कालीन एसपी ने पकड़े गए सिपाही के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की थी।