फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Keep schools of CBSE board closed, memorandum sent to Chief Minister

Auraiya News: सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय बंद रख, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Keep schools of CBSE board closed, memorandum sent to Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। आजमगढ़ में चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा की मौत के मामले में काॅलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक को जेल भेजे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय संचालकों ने स्कूल बंद कर विरोध जताया। मैनेजर एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई।
मंगलवार को जिले भर के सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय संचालक ककोर मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को सीबीएसई मैनेजर्स एसोसिएशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि कुछ बच्चों के अभिभावक उनको मोबाइल देते हैं, जिसका बच्चे दुरुपयोग करते हैं। यह स्थिति उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में देखने को मिल रही है। उन्होंने छात्रा की मौत की घटना को दुखद बताया, लेकिन कहा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन

इस घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और निर्दोष फसाए गए प्रधानाचार्य व शिक्षक को अविलंब रिहा किए जाने की मांग की है। इस मौके पर सीबीएसई स्कूल मैनेजरों में देवेंद्र गुप्ता, गौरव भूषण शर्मा, अमित अग्रवाल, पुनीत दीक्षित आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed