{"_id":"69838dec6f2de66aac055cf2","slug":"kapils-team-became-the-winner-in-kho-khokapils-team-became-the-winner-in-kho-kho-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139022-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खो-खो में कपिल की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खो-खो में कपिल की टीम बनी विजेता
Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-विजेता टीम के कप्तान को प्रशस्ति पत्र व मेडल देते प्रधानाचार्य।संवाद
अजीतमल। बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज और कपिल टीम के बीच हुए मुकाबले में कपिल की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के लिए विद्यालय द्वारा दो टीमों का चयन किया गया। इसमें राज और कपिल को टीम कैप्टन बनाया गया। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। दोनों टीमों के साथ टॉस कराया गया। इसमें कपिल की टीम ने जीत हासिल की। राज की टीम को पहले रनिंग लेनी पड़ी।
खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कपिल की टीम ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके मिश्रा ने विजेता टीम एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपिल, अंश, प्रिया, शिवानी, अजीत, रिचा, जया व अंशिका उपस्थित रहीं।