{"_id":"68c85059b7021cba760b9a4a","slug":"kanpur-police-took-away-credit-card-and-supplement-powder-recovered-from-the-car-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131555-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार से बरामद क्रेडिट कार्ड, सप्लीमेंट्स पाउडर साथ ले गई कानपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार से बरामद क्रेडिट कार्ड, सप्लीमेंट्स पाउडर साथ ले गई कानपुर पुलिस
Mon, 15 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। टोल का बूम तोड़कर भाग रहे कार सवार पेड़ से टकरा गए थे। सोमवार को कार से बरामद क्रेडिट कार्ड व उससे शॉपिंग किए गए सप्लीमेंट्स, कपड़े आदि कानपुर पुलिस अपने साथ ले गई, हालांकि कार सवार युवक मौके से भाग निकले थे।
कानपुर पुलिस अधिकारी ने अजीतमल पुलिस को कार सवार ठगी के आरोपी के भागने की जानकारी दी थी। इस पर अजीतमल पुलिस ने गांव अनंतराम टोल प्लाजा पर सख्ती बढ़ा दी। इसी बीच पुलिस फोर्स को देख कार सवार कार सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। उन लोगों ने हाईवे छोड़ दिया और गांव भूरेपुर रोड पर कार को ले गए। तभी कुछ दूर जाकर कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई थी। कार सवार मौके से भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया और उसे टोल पर लेकर पहुंचे। जांच में कार की टूटी नंबर प्लेट मिली। इसके अलावा कार के अंदर 24 क्रेडिट कार्ड, सप्लीमेंट्स पाउडर के कई डिब्बे, व नए कपड़े भी बरामद किए हैं। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर के किदवई नगर में किसी महिला के साथ ठगी की वारदात हुई थी। वहां की पुलिस कार से बरामद चीजों को अपने साथ ले गई है।