फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanpur-Aligarh fast MEMU will run on trial for six months

Auraiya News: छह माह तक ट्राॅयल पर चलेगी कानपुर-अलीगढ़ फास्ट मेमू

Thu, 01 Aug 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Aligarh fast MEMU will run on trial for six months
औरैया। लगभग 10 वर्ष बाद रेल प्रशासन की बड़ी सौगात से औरैया व नगर के लोग उत्साहित हैं। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक अगस्त से अगले छह माह तक फफूंद रेलवे स्टेशन से ट्राॅयल के तौर पर कानपुर अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष ट्रेन (04189/04190) चलेगी।
विज्ञापन

यह सुबह अलीगढ़ जाने के लिए कानपुर सेंट्रल से सवा सात बजे चलकर पनकी, धाम, रूरा, झींझक होते हुए फफूंद रेलवे स्टेशन पर साढ़े आठ बजे आएगी जो भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस रुककर अपराह्न 12 बजकर 40 मिनट पर अलीगढ़ पहुंचेगी, एक घंटा रुककर अलीगढ़ से दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान कर फफूंद रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रुकेगी और कानपुर सेंट्रल पौने आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह विशेष ट्रेन सप्ताह में रविवार छोड़कर अन्य छह दिन नियमित चलेगी। 31 जनवरी 2025 तक ट्राॅयल में चलकर 158 फेरे लेगी। इसमें आठ अनारक्षित कोच हैं। वहीं ट्रेन के शुभारंभ पर रेलवे प्रशासन का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। ट्राॅयल में सवारियों के इजाफे को देखते हुए ही छह माह बाद शुभारंभ कार्यक्रम जल्द करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने से इटावा होते हुए अलीगढ़ तक जाने वाले दैनिक यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और गोमती एक्सप्रेस में आरक्षण कराने के झंझट से निजात मिलेगी। जिला व नगर क्षेत्र के लोग ट्रेन का स्वागत करने हेतु उत्साहित है। मालूम हो कि लगभग 10 वर्ष पूर्व आगरा लखनऊ इंटरसिटी संचालन के पहले दिन से ही ट्रेन का फफूंद में स्टॉपेज मिला था।वही अलीगढ़ ट्रेन चलने से कानपुर सेंट्रल इटावा मेमो ट्रेन फफूंद स्टेशन पर अब पूर्व निर्धारित समय से चार मिनट बाद में पहुंचेगी।


इनसेट----
फफूंद, अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रुकवाने का प्रयास जारी रहेगा : गीता शाक्य
औरैया। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से कोरोना काल में फफूंद स्टेशन पर बंद हुई ट्रेनों को दोबारा चलाने तथा एक अगस्त से अलीगढ़ और कानपुर के बीच चलने वाली फास्ट मेमो ट्रेन का अछल्दा स्टेशन पर स्टॉप कराने हेतु निवेदन किया था। बीते दिवस दिबियापुर के एक कार्यक्रम में आई राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने वह फफूंद, अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रुकवाने के लिए रेल मंत्री व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार प्रयास करती रहेगी। वहीं उन्होंने 26 जुलाई को रेल मंत्री को ट्रेनें रुकवाने का पत्र भी भेजा था।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed