{"_id":"6862d8ae1d8502bd6a0c8292","slug":"kanha-gaushala-will-be-built-with-164-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128089-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 1.64 करोड़ से तैयार होगी कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 1.64 करोड़ से तैयार होगी कान्हा गोशाला
Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण करती चेयरमैन आशा चक।
- फोटो : निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण करती चेयरमैन आशा चक।
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का सोमवार को चेयरमैन आशा चक ने सभासदों के साथ निरीक्षण किया।
मौके पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए। यहां पर करीब 1.64 करोड़ से बन रही कान्हा गोशाला से क्षेत्रीय किसानों व ग्रामीणों को अन्ना मवेशियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
नगर पंचायत बाबरपुर को शासन ने एक करोड़ 64 लाख 56 हजार रुपये कान्हा गोशाला के लिए स्वीकृत किए हैं। नगर पंचायत द्वारा सलेमपुर में बीते माह से इसका निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में जमीन के चारों ओर नींव भरने के बाद चारदीवारी बनने का कार्य चल रहा है। इसके बाद मवेशियों के लिए चरही, कमरे आदि का निर्माण किया जाएगा।
चेयरमैन आशा चक ने बताया कि गोशाला को छह महीने में चालू कराना है। इस वजह से तेजी से काम कराया जा रहा है। इसके दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अखिलेश चक, श्याम सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।