फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanchhosi's son is showing his skills in the ICC T20 World Cup.

Auraiya News: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हुनर दिखा रहे कंचौसी के लाल

Sat, 14 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kanchhosi's son is showing his skills in the ICC T20 World Cup.
फोटो-17-मैदान पर ड्रोन के साथ मौजूद मनीष। स्रोत : स्वयं।
प्रफुल्ल शुक्ला
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से आयोजित हो रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में क्षेत्र के दो युवा मनीष व निशांत यादव अपना हुनर दिखा रहे हैं। रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मैच में भी ये अपनी सेवाएं देंगे। इसके लिए दोनों श्रीलंका पहुंच गए हैं। दोनों सगे भाई हैं। इनमें एक ग्राफिक्स डिपार्टमेंट का हेड तो दूसरा स्पेशल कैमरा संभाल रहा।
कंचौसी नगर के प्रसाद पुरवा निवासी शैलेंद्र यादव उप्र पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके पुत्र निशांत व मनीष इस वक्त टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दोनों ने कंचौसी के मानस इंटर कॉलेज के पढ़ाई की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने चले गए। मनीष वर्ल्ड कप में हो रहे मुकाबलों में ग्राफिक्स डिपार्टमेंट का जिम्मा संभाल रहे हैं। मनीष ने अपना सफर डीडी न्यूज से शुरू किया था फिर वह स्टार स्पोर्ट्स में गए।
विज्ञापन

उधर से रास्ता बनाकर बड़े-बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने लगे। उन्होंने अब तक 50 से अधिक देशों में अपनी सेवा खेलों में दी है। मनीष इससे पहले बीते वर्ष पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी, 2023 वर्ल्ड कप, आईपीएल व बीसीसीआई में आठ सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं। कई देशों में कवरेज करने के बाद मनीष ने अपने भाई निशांत को भी अपने पास बुला लिया। निशांत की फोटोग्राफी में रुचि को देखते हुए उन्हें कैमरा संभालने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत ने भी इस मौके को नहीं गंवाया और खूब मेहनत की। इसी का नतीजा है कि निशांत अब ग्राउंड पर रहने वाले स्पेशल कैमरे पर नियुक्त किए जाते हैं। दो भाइयों को ऊंचाई पर पहुंचा देख अन्य युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। (संवाद)

फोटो-17-मैदान पर ड्रोन के साथ मौजूद मनीष। स्रोत : स्वयं।

फोटो-17-मैदान पर ड्रोन के साथ मौजूद मनीष। स्रोत : स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed