फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanchausi will be imparted to the Nagar Panchayat status

कंचौसी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएगा

Thu, 08 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 08 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kanchausi will be imparted to the Nagar Panchayat status
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री जगदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 दो जनपदों के सीमाक्षेत्र में स्थित कंचौसी कस्बा के लोग मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।  ग्रामीणों की इस पीड़ा को सुनकर प्रदेश के राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। वह गुरुवार को कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में कस्बे के लोगों ने राज्यमंत्री को बताया कि कंचौसी कस्बा दो जिलों में बंटा है।  इस कारण वह लोग लंबे से समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में जिला औरैया व कानपुर देहात के अधिकारियों की ओर से राजस्व अभिलेखों में संशोधन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करके जल्द ही कस्बे को एक जिले में शामिल करवाकर नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव,पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, मुकुट सिंह यादव, जयनरायन शास्त्री, दर्शन सिंह यादव, ओके चौधरी, डा. रमेश चंद्र आदि ने स्व. रामस्वरूप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed