{"_id":"0928eb63612dcdcaf1f08157c337a8b7","slug":"kalindi-behind-by-the-foot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी ने पीछे किए पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी ने पीछे किए पांव
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से यमुना नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने रविवार देर शाम अपने पांव पीछे कर लिए हैं। सुबह आठ बजे तक जहां पानी का पैमाना 109.22 मीटर तक पहुंचा तो देर शाम उतार की ओर बढ़ा और जलस्तर 108.73 पर आकर ठहर गया। इससे जिला प्रशासन सहित यमुना किनारे बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
धौलपुर (राजस्थान) से छोड़े गए पानी से यमुना के जलस्तर में रविवार सुबह तक लगातार बढ़ोत्तरी जारी रही। इस दौरान यमुना के पानी में जबरदस्त लहरें बनती दिखीं।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में तमाम मछलियां बहकर किनारे आ पहुंची। इसके चलते मछुवारों ने मछलियों का शिकार किया। वहीं कई मछलियों ने पानी में मिट्टी की अधिकता के चलते अंदर ही अंदर दम तोड़ दी।
विज्ञापन
शेरगढ़ घाट पर रविवार को जब जलस्तर का जायजा लिया तो सुबह आठ बजे 109.22 की बढ़त बनाए हुए था, जो शनिवार की अपेक्षा सवा मीटर अधिक था। हालांकि दोपहर बाद से ही धीरे-धीरे पानी उतरना शुरू हो गया। देर शाम होते होते जलस्तर ने 108.73 मीटर पर आकर ठहराव किया।
वहीं सुबह के हालत देखने पर यह लग रहा था कि पानी 109 के पैमाने को भी पार कर जाएगा, लेकिन जलस्तर में कमी होने से यमुना किनारे बसे ग्राम सिकरौड़ी, गौहानी, जाजपुर, बंशियापुर, बड़ेरा, सिकरौड़ी, बंशियापुर, मई, अस्ता, बीजलपुर, सिखरना, जुहीखा, गूंज, कैथोली, गौहानी कला व जाजपुर गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली ही।
साथ ही जिला प्रशासन की सांस में सांस आई। वहीं केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के मुताबिक पीछे से पानी छोड़ने पर विराम लगने से अब यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।