फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Just fell when getting out of the bus, death of young man

बस से उतरते समय गिरे युवक की मौत

Wed, 07 Dec 2016 09:50 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 07 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Just fell when getting out of the bus, death of young man
-मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में बस से उतरते समय अचानक चालक के बस आगे बढ़ा देने से युवक सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से फरार हो  गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। युवक को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इटावा जिले के मनियामऊ इकदिल निवासी झुन्नी लाल पुत्र होरी लाल क्षेत्र के बले पुर्वा में बुआ के पास रहता था। झुन्नी लाल तिर्वा की मंडी में मछली बेचने का काम करता था। बुधवार को वह तिर्वा मंडी से मछली बेचकर घर आ रहा था। सहार में वह बस से उतरने लगा। उसी समय चालक ने बस आगे बढ़ा दी। 
विज्ञापन


नियंत्रण खोने से झुन्नीलाल मुंह के बल सड़क पर गिर गए। नाक और सिर में अधिक चोट लगने से झुन्नीलाल की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही चालक बस लेकर भाग गया। आस पास के लोग झुन्नीलाल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व सहार चौकी पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed