{"_id":"58c986214f1c1b1d6132bac8","slug":"jumped-ahead-of-the-train-in-gajiyabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटगांव फाटक के पास होली की रात जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। औरैया जिले के अछल्दा निवासी धर्म अवतार (40) पुत्र जगदीश और माधुरी (28) पत्नी जयवीर सिंह पिछले कुछ समय से गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। धर्म अवतार पेशे से कैब चालक था, जबकि माधुरी एक गृहणी थी। पुलिस के अनुसार धर्म अवतार और माधुरी के बीच जीजा और सलहज का रिश्ता था।
दोनों ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे कोटगांव फाटक के पास आउटर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। देर रात करीब 12 बजे वहां से निकलने वाले लोगों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों घर से झगड़ा होने के बाद निकले थे। यह भी बात सामने आई है कि दोनों के बीच पिछले कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के घरों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। नगर कोतवाली परशुराम का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
यदि कोई शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शवों का एक भी अंग ट्रेन से नहीं कटा पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्म अवतार की मौत उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने से हुई है, जबकि माधुरी की मौत उसके सिर में चोट आने से हुई है।