फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jumkar lashed Bdra , heat relief

झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Sat, 25 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 25 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jumkar lashed Bdra , heat relief

उमस भरी गर्मी के बाद दिबियापुर में जमकर बदरा बरसे, इससे जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं नाले नालियां उफनाने से सड़कों पर पानी भरा रहा। कई घंटों की बरसात के बीच हुई स्कूलों की छुट्टी के कारण बच्चे पानी में भीगते दिखाई दिए।

विज्ञापन



 
पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। इस बीच बिजली की किल्लत ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। रात रात भर बिजली न आने से जहां लोगों के रातों की नींद हराम थी। वहीं दिन में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल था।
विज्ञापन



 
गुरुवार देर रात रिमझिम फुहारों के बीच पानी बरसने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को दिन में दो बार मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।


नालियां उफनाने से भगवतीगंज बाजार की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा नजर आया। वहीं ककराही बाजार क्षेत्र में फफूंद चौराहे समेत अन्य कई मुहल्ले टापू बने दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed