{"_id":"6894ef262cfcb5943e061677","slug":"jigyasa-got-first-place-and-manya-got-second-place-in-science-seminar-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129772-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विज्ञान संगोष्ठी में जिज्ञासा को पहला व मान्या को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विज्ञान संगोष्ठी में जिज्ञासा को पहला व मान्या को दूसरा स्थान
विज्ञापन
दिबियापुर । वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सेंट फ्रांसिस आनेपुर की छात्रा जिज्ञासा ने प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि सेंट जोसेफ दिबियापुर की छात्रा मान्या सिंह दूसरा स्थान मिला। चयनित दोनों छात्राएं अब मंडल में अपना प्रदर्शन करेंगी। विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने बताया कि कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने, वैज्ञानिक चिंतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जाग्रत करने को संगोष्ठी हुई। बताया कि प्रतिभागियों को विषय क्वांटम युग का आरंभ, संभावनाएं और चुनौतियां पर 6 मिनट का भाषण व 2 मिनट की मौखिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा में प्रतिभाग करना था। इसमें विद्यालय स्तर से एक व ब्लाॅक स्तर से दो बच्चों को जनपद स्तर पर अपना संभाषण प्रस्तुत करना था।
सभी ब्लाॅक के चयनित 8 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तर से जिज्ञासा वं मान्या सिंह का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है | निर्णायक की भूमिका में प्रधानाचार्य संध्या राजपूत, प्रवक्ता हर्षवर्धन व सुशील कुमार रहे | इस अवसर पर मनीष कुमार, डॉ. अमीनुद्दीन, अजय मिश्र, राई चरण, अमरेंद्र तिवारी व सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे | (संवाद)