{"_id":"646e50dc23824b9c19098de4","slug":"jewelry-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-auraiya-news-c-12-1-250863-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी
Wed, 24 May 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा ब्लॉक के गांव पुरवा नया में मंगलवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामिनी ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता खुशबू देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति सुनील कुमार गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार शाम वह खाना खाने के बाद बच्चों के साथ बरामदे में सोने चली गई। सुबह आंख खुली तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला और ताला टूटा पड़ा था। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, लर, तोड़ियां व करधनी समेत 13 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। उसने करीब ढाई लाख की चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर घटना के बिंदुओं को जांचा गया है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तारी की जाएगी।