फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery worth lakhs along with cash stolen from the locked house of former spokesperson

Auraiya News: पूर्व प्रवक्ता के बंद मकान से नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs along with cash stolen from the locked house of former spokesperson
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। जिले में बेखौफ हुए चोर आए दिन बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। आए दिन क्षेत्र बदल कर कर रहे चोरी की घटनाओं से लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। बावजूद इसके पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। शनिवार रात चोरों ने कंचौसी क्षेत्र के नौगंवा स्थित पूर्व प्रवक्ता के बंद मकान पर धावा बोल कर नकदी समेत 15 लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, फाेरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अजीतमल क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में शुक्रवार रात साढ़े छह लाख की चोरी को अंजाम देने वालों का पुलिस अभी सुराग भी नहीं लगा पाई थी, कि तब तक चोरों ने शनिवार रात को नौगवा स्थित पूर्व प्रवक्ता नरेश चंद्र दुबे के बंद मकान को निशाना बना नकदी समेत लाखों के आभूषण पार कर दिए। रविवार सुबह जागे पड़ोसियों ने उनके घर का मुख्य द्वार खुला देखा, तो फोन से सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे पूर्व प्रवक्ता ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर चारों ओर सामान बिखरा था, अलमारी बेड पर गिरी पड़ी थी व उसमें रखी नकदी व जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिबियापुर रामसहाय पटेल को पीड़ित नरेश चंद्र दुबे ने बताया कि पत्नी के देहांत के बाद से वह अपने का घर का सामान, नकदी व जेवरात एक कमरे में रख कर बेटे उदयशंकर दुबे व बहू गीता दुबे के साथ दिबियापुर में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू नौगंवा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। चोर कमरे में रखी अलमारी से 40 हजार नकदी के अलावा सोने के आभूषण व 85 चांदी के सिक्के समेत 15 लाख का सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article