फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery worth five lakhs stolen including cash by making a dent

सेंध लगाकर नगदी समेत पांच लाख के आभूषण चोरी

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth five lakhs stolen including cash by making a dent
औरैया/मुरादगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोरी का पुर्वा में गुरुवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये व जेवर चोरी हो गए।
विज्ञापन

सामान की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डोरी का पुर्वा निवासी पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राजावत का गांव में मकान है। वह अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते हैं।
उनके दोनो पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। बेटी की पांच साल पहले शादी हो चुकी है। दोनों बेटों के बाहर रहने के कारण उनकी पत्नियों के जेवर डोरी का पुर्वा स्थित गांव में ही रखे हैं।
गुरुवार की रात शिवराज व उनकी पत्नी घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे। तभी चोर रात में दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। कमरों में रखी अलमारियों से पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। यही नहीं बैंक का लोन चुकाने के लिए रखी डेढ़ लाख रुपये भी ले गए।
विज्ञापन

शिवराम सिंह ने बताया कि रात तीन बजे अचानक से उनकी आंख खुली तो चोरी की जानकारी हुई। रात में ही ग्रामीणों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
पूर्व प्रधान शिवराम ने बताया कि छह साल पहले 26 नवंबर 2016 को भी उनके घर में चोरी हो चुकी है। जिसमें लगभग 10 लाख का सामान चोरी चला गया था। पुलिस आज तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed