फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jehar khuran group looted young man

नशीला पदार्थ सुघां कर युवक से रुपये और सामान छीना, एक को पकड़ा

Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
jehar khuran group looted young man
बिधूना (औरैया)। दिल्ली से रोडवेज बस से अछल्दा आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी व सामान लूट लिया। भागते समय एक आरोपी को बस परिचालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत ऊंचा इस्लामाबाद निवासी रामविलास सोमवार को दिल्ली से अछल्दा निवासी साढ़ू के घर आ रहा था। रास्ते में उसके पास दो युवक आकर बैठ गए। युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर 93000 रुपये, एक मोबाइल व सामान लूट लिया। बिधूना से पहले बस रुकते ही एक युवक उतरकर भागा।
विज्ञापन

जब उसका साथी उतरने लगा तो परिचालक को अनहोनी की आशंका हुई। उसने युवक को पकड़ लिया और सीट के पास बैठे युवक को बेहोश देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद रामविलास ने आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed