फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   JCB created a stir over encroachment in the city

शहर में अतिक्रमण पर चली जेसीबी मचा हड़कंप

Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
JCB created a stir over encroachment in the city
फोटो11एयूआरपी 20- संजय गेट के पास मौजूद अतिक्रमण को जेसीबी से हटाता पालिका कर्मी व मौजूद अधिकारी। स? - फोटो : AURAIYA
औरैया। अतिक्रमण से घिरे प्रमुख मार्गों पर बुधवार को नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अधिकारियों के आदेश पर जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ व्यापारी व दुकानदार विरोध पर उतर आए। इस बीच पुलिस सख्त हुई तो लोग पीछे हटे। कुछ ने स्वयं से अतिक्रमण हटा लिया तो कुछ का प्रशासन मौके पर रह कर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार पवन कुमार, नगर पालिका के प्रभारी ईओ/आरआई विवेक पांडेय ने पालिका के सफाई कर्मियों और पुलिस के साथ शहर में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। जेसीबी से सुभाष चौक से जेसीज चौराहे तक अतिक्रमण ढहाया गया। शुक्रवार को एसडीएम सदर मनोज सिंह ने तहसीलदार और नगर पालिका ईओ के साथ जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटवाने में सहयोग मांगा था। साथ ही नाले की हद में ही अपना सामान रखने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने जिले भर के व्यापारियों के साथ-साथ शहर के व्यापारियों से भी अतिक्रमण की समस्या से शहर को निजात दिलाए जाने में सहयोग की अपील की थी। बावजूद इसके बहुत से व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। बुधवार को शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमणकारियों के साथ सख्ती दिखाते हुए उनके अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपना-अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed