{"_id":"5defe9d38ebc3e87ff46c02b","slug":"jcb-caught-doing-illegal-mining-tractor-trolley-seas-auraiya-news-knp531394927","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली सीज
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र में ग्राम बर्रू में पुलिस ने अवैध खनन करते समय एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। जबकि खनन कर रहे माफिया मौके से भाग गये। पुलिस ने खनन करते समय पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली को सीज कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बर्रू में बीते कई दिनों से अंधेरे में अवैध खनन का धंधा चल रहा था। इसकी शिकायत जिला स्तरीय अफसरों तक पहुंची, तो थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की रात को पुलिस ने गांव बर्रू फफूंद के ऊसर में छापा मारकर अवैध खनन को पकड़ लिया। पुलिस को देख खनन कर रहे माफिया, जेसीबी चालक व ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि गांव बर्रू फफूंद में सोमवार को ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि अवैध खनन उनके गांव के पास हो रहा है। एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम रमापति का कहना है कि तहसील क्षेत्र में किसी भी दशा में खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
बिना अनुमति मशीन से खनन करना अवैध है। डीएम ने संबंधित थानों, सीओ, एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी को इस बावत स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार, जिला खनिज अधिकारी