फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jayash and Utsav topped the district by getting 97.6 percent marks in auraiya

औरैया: 97.6 फीसदी अंक पाकर जयश और उत्सव ने किया जिला टॉप

Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jayash and Utsav topped the district by getting 97.6 percent marks in auraiya
औरैया। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। छात्र जयश और उत्सव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टाप किया। जबकि दूसरे स्थान पर जयति ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना परचम पहराया। इस परीक्षा में जिले के 88 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12वीं का परिणाम घोषित हुआ। सीबीएसई की वेबसाइट न खुलने पर छात्रों को रिजल्ट जानने के लिए तीन घंटे तक परेशान होना पड़ा। साइट न खुलने से परेशान छात्रों ने स्कूलों में संपर्क कर अपने रिजल्ट की जानकारी की। जिले में गेल डीएवी दिबियापुर के छात्र जयश और ज्ञान स्थली औरैया के छात्र उत्सव विश्नोई ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जबकि गेल डीएवी की ही छात्रा जयति ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञान स्थली की छात्रा आराध्या अवस्थी ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गेल डीएवी की छात्रा अल्पना ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में चौथा और इसी स्कूल की छात्र 95.8 प्रतिशत अंक पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचे.
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावी छात्रों का स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों के साथ स्कूल पहुंचे छात्रों के अभिभावकों को भी स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने बधाई दी। छात्रों के अभिभावकों ने छात्रों की सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों को दिया। छात्रों की सफलता पर अभिभावक भी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed