{"_id":"612e6ed78ebc3e7c2922124d","slug":"janmashtmi-celebrated-auraiya-news-knp6493849158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही घरों और मंदिरों में जय कन्हैया लाल की गूंज उठा। कृष्ण के जन्म लेते ही लोगों ने खूब खुशियां मनाईं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में देर रात तक रौनक दिखाई दी।
गुमटी मोहल्ला स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, होमगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर, पुराना बाजार में श्रीकृष्ण मंदिर, तिलकनगर में भूतेश्वर मंदिर, जेसीस चौराहे पर राधाकृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिरों और घरों में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंजता रहा। मंदिरों में झांकी देखने वालों की भीड़ रही।
थाना दिबियापुर स्थित मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। श्री राम मंदिर में झांकी और झूलों का आनंद लेने के लिए लोग मौजूद रहे। सेहुद स्थित हनुमान मंदिर में श्री राधा कृष्ण दरबार में झांकी सजाई गई। यहां बालयोगी बाबा राम प्रिय दास मौजूद रहे। गेल स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर में श्री राधा कृष्ण दरबार में भक्तों ने भोग लगाया। एरवाकटरा थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।