फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jameen per kabje ka vivaad kaam rukwaya

जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
jameen per kabje ka vivaad kaam rukwaya
दिबियापुर (औरैया)। भगवतीगंज में कलक्टरी रोड पर करोड़ों रुपये की बेशकीमती विवादित जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची थाना पुलिस ने काम रुकवा दिया। जमीन पर नगर पंचायत के साथ ही दो अन्य दावेदार अपना दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने शिकायत की, कि भगवतीगंज में कलक्टरी रोड पर स्थित उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इस पर थाना दिबियापुर के क्राइम इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र, दरोगा मूलेंद्र सिंह, दरोगा जितेंद्र कुमार व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अपने कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा और जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर जमीन पर दावेदारी दिखाई। इसी बीच नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय से थाने में भेजे गए पत्र में विवादित जमीन को नगर पंचायत की भूमि बताया गया। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश एवं उनकी मौजूदगी के बाद ही अब कोई निर्माण कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed