फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam from city to town, vehicles kept crawling

Auraiya News: शहर से लेकर कस्बे तक जाम, रेंगते रहे वाहन

Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jam from city to town, vehicles kept crawling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर से लेकर कस्बे तक सोमवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शहर के नुमाइश मैदान में कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का लोड बढ़ा रहा। वहीं बिधूना कस्बे में आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई।
जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से पार्श्व गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम साढ़े सात बजे से होना था। इसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही नुमाइश मैदान में तैयारी शुरू हो गई। जुटने वाली भीड़ के लिहाज से काफी इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीवीआईपी लोगों के लिए वाहन पार्किंग के लिए नुमाइश मैदान के सामने व्यवस्था की गई है। तिलक डिग्री काॅलेज में दो पहिया वाहनों का इंतजाम किया गया। जमालशाह से बस अड्डे तक सड़क किनारे सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई। इन तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद शहर के मार्गों पर वाहन जाम के चलते रेंगते हुए चले। पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बेतरतीब ढंग से सड़क पर आए वाहन बने जाम का कारण
फोटो -04एयूआरपी-13- भगत सिंह चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवादफोटो-04एयूआरपी-14- जाम में वाहनों के बीच फंसी मरीज ले जाती एंबुलेंस। संवाद
बिधूना। बिधूना के भगत सिंह चौराहा पर सोमवार 11 बजे के करीब किशनी, भरथना, अछल्दा की ओर से वाहन आकर जाम में फंस गए। फुटपाथ पर कब्जा होने व सड़क तक दुकानें होने के कारण वाहन आगे पीछे नहीं हो सके। दोपहर 12 बजे के करीब बेला बस्ती से प्रसव पीड़ा होने पर सीमा पत्नी रामनरेश को लेकर बिधूना सीएचसी आ रही एंबुलेंस फंस गई।
इस पर किसी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को जाम में फंसे वाहन हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह दो पहिया वाहन सवारों को किनारे कर एंबुलेंस निकाली गई। करीब 30 मिनट जाम में फंसे रहने के बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। वहीं अन्य वाहनों के फंसे रहने से दोपहर डेढ़ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
अभियान चलाकर हटाया जाएगा अतिक्रमण
अधिशाषी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़कों के फुटपाथ पर लगने वाले अतिक्रमण को हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी से वार्ता की गई है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिसके लिए मुनादी कराई जा रही है।

------------------
संकरे हाइट गेज के कारण नहर पुल पर चार घंटे जाम, परेशान हुए राहगीर
दिबियापुर। नहर पुल दिबियापुर के कंचौसी पाता चौराहा पर सोमवार दोपहर 12 बजे जाम लग गया। संकरे हाइटगेज से वाहन गुजारने में पुलिस कर्मियों को पसीना छोड़ना पड़ गया। शाम चार बजे के करीब यातायात सामान्य किया जा सका।शाम चार बजे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी फंसे रहे। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि सामान आ गया है। सोमवार देर शाम से हाइट गेज चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed