{"_id":"60ad3b6a8ebc3e29b9092b3e","slug":"jam-auraiya-news-knp630400487","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर आधा घंटे जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर आधा घंटे जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
अछल्दा। लॉकडाउन को लेकर सुबह सात बजे से 11 बजे तक बाजारों में भीड़ हो रही है। लोग अधिक संख्या में इसी समय सड़कों पर निकल रहे हैं। मंगलवार को कुछ देर के लिए अछल्दा क्रासिंग बंद हुई तो सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।
क्रासिंग खुलने के आधे घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। आरपीएफ ने बारी बारी से वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
मंगलवार को दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर सुबह 10 बजे के करीब भीड़ उमड़ पड़ी। किसी तरह क्रासिंग बंद करा ट्रेनों को गुजारा गया तो सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जाम के चलते वाहन रेलवे क्रासिंग पर ही फंसे रहे। क्रासिंग खोली गई तो दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हुई। वहीं ट्रेनों को गुजारने के लिए फाटक भी बंद नहीं हो सका। इसके चलते गेटमैन रवि गोस्वामी ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।