फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jalaun youth riding a bike dies after being hit by a vehicle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार जालौन के युवक की मौत

Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jalaun youth riding a bike dies after being hit by a vehicle
औरैया। शहर से सटे गांव खानपुर के पास शनिवार देर रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जालौन जा रहा था। जालौन स्थित थाना कुठौंद क्षेत्र के गांव सनगढ़ निवासी संजू निषाद (18) शनिवार को बाइक से शहर आया था। वह इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में अपनी रिश्तेदारी में शादी में शामिल हुआ था। शनिवार देर रात करीब दो बजे जब वह बाइक से वापस जा रहा था। इस दौरान खानपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed